मकान बनने से रोकने पर दिव्यांग लड़की पहुंची थाना

बांका:दोनों पैरों से दिव्यांग औऱ ट्राई साइकिल के सहारे चलने वाली बतिता कुमारी की समस्या कम नही हो रही है।अपनी दिव्यांगता के कारण लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाकर किसी तरह उसने प्रधानमंत्री आवास योजना तो स्वीकृत करा लिया।अपने पिता के जमीन पर उसने अपना आवास बनाने के लिए बालू,ईट सीमेंट सब गिरा दिया। जब उसे घर की खुशी मिलने की तैयारी थी। उसी समय उसी के पड़ोसी ने उस पर दया दिखाने की बजाय उसके आवास को बनने से यह कहकर रोक दिया कि जमीन विवादी है। अब वह दिव्यांग लड़की एक बार अपनी ट्राई साइकिल  से अब थाना का चक्कर लगा रही है। बबिता कुमारी ने बताया कि हमारे गोतिया के मदन मंडल,तुलसी मंडलकी,रामा मंडल ने जबरन निर्माण को बंद करा दिया है।गुरुवार को इस आशय का आवेदन थाना को देने के बाद थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि उस दिव्यांग का मकान निश्चित रूप से बनेगा।औऱ उसे बाधा डालने वाले पर समुचित कार्रवाई होगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post