बांका:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी का गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में भाजपा सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। किसी कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर जाने के दौरान बाबूलाल मरांडी कुछ देर के लिए जदयू कार्यालय में रुके जहां पूर्व से कार्यक्रम की जानकारी होने के कारण कई दर्जन कार्यकर्ताओ उनके स्वागत में उपस्थित थे।कार्यकर्ताओ ने बाबूलाल का फूल माला से स्वागत किया।पूर्व मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओ को हाल चाल जानने के साथ अपनी पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लेने को कहा। साथ ही साथ बिहार औऱ झारखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री की योजना को गांव गांव तक ले जाने में कार्यकर्ताओं को सहयोग करने की अपील किया। जिससे गरीब की योजना उनतक पहुंच सके। इस अवसर पर भाजपा के हरेकृष्ण पांडेय,मनीष शर्मा, चंद्रमोहन पांडेय,चंदन सिन्हा, आदित्य पोद्दार जदयू के ओंकार यादव,प्रमोद मंडल,लक्ष्मण यादव,समर यादव सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।