दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र में अपराधी दिन - प्रतिदिन वेखौफ हो रहा है।जहां बुधवार की देर रात शंभुगंज - खेसर मार्ग पर तीनमुहानी के समीप लूट की योजना में असफल हथियार से लैस बदमाशों ने बाइक सवार शिक्षक पर गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली शिक्षक के दाएं हाथ को पार कर निकल गई , अन्यथा अप्रिय घटना हो सकती थी।जख्मी शिक्षक 40 वर्षीय दिवाकर कुमार जो मुंगेर के सोफियाबाद निवासी हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने जख्मी शिक्षक को सीएचसी में भर्ती कराया।चिकित्सक डा शैलेंद्र कुमार ने जख्मी की हालत नाजूक देख तुरंत भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया है।इधर घटना की जांच में पुलिस जूट गई है।शिक्षक दिवाकर कुमार प्राथमिक विद्यालय चूटिया - बेलारी में पदस्थापित है ।वर्तमान में शिक्षक शंभुगंज बाजार में भाड़े के मकान में रहता है। घटना की शाम शिक्षक दिवाकर सिंह बाजार के ही एक साथी बनारसी प्रसाद के साथ बाइक से खेसर राता गांव निवासी दिलीप साह के पुत्री की शादी में सरीक होने गया गया ।दोनों भोज खाकर वापस शंभुगंज लौट रहा था ।जहां रास्ते में उक्त स्थान के समीप पूर्व से घात लगाए बैठे बाइक सवार नकावपोश दो बदमाशों ने पहले चालक बनारसी प्रसाद को रूकने का संकेत दिया , लेकिन बनारसी ने बाइक न रोक और तेज कर दी। यह देख बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी। गोली बाइक के पीछे बैठे शिक्षक दिवाकर के दाए हाथ को छेद करते हुए निकल गई ।इसके बाद भी बनारसी ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को करीब आधा किलोमीटर दूर बाजार तक लाया , और असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े ।घटना की सूचना पर पुलिस गश्ती में निकले सअनि शिवलोचन पासवान ने जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया ।थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।जल्द ही मामले का खुलासा होगा।