डीएम का फोटो लगा वार्ट्सप नम्बर गलत होने पर मामला दर्ज

बांका: डीएम  का फोटो लगाकर वार्टसप के माध्यम से बी डी ओ  के सरकारी मोबाइल नं पर मैसेज भेजने वाले के खिलाफ बी डी ओ  के आवेदन पर  थाना में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मोबाइल नम्बर 8230128869 से  बी डी ओ के सरकारी मोबाइल नम्बर 9431818291पर मैसेज किया जा रहा था।जिस पर जिलाधिकारी बांका अंशुल कुमार का नाम अंकित था ।उक्त मोबाइल नम्बर डीएम  का नहीं होने बात सामने आने पर और जिलाधिकारी के नाम का गलत उपयोग करते हुए मैसेज भेजने वाले उक्त मोबाइल नम्बर  के उपयोग कर्ता के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया गया। इस संबंध में  थानाध्यक्ष नसीम खान  ने बताया की इस मामले में आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले का अनुसंधान पुलिस निरीक्षक कटोरिया अनिल कुमार द्वारा किया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post