छापामारी में शराब की भठ्ठी को किया ध्वस्त,तीन गिरफ्तार

बांका:  चांदन प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के नाड़ी जामदाहा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के आदेशानुसार पु.अ. नि चंचल कुमार ने पुलिस दल बल के साथ शराब का कारोबार करने वालों के यहां छापामारी किया।  इस दौरान देसी शराब की भट्टी बनाने वाली जगहों को पुलिस द्वारा ध्वस्त किया गया। छापामारी के दौरान बहुत बड़ी मात्रा में देसी महुआ तथा 50 किलो  से भी ऊपर पानी में फूला हुआ महुआ, साथ ही साथ शराब बनाने का बर्तन भी बरामद हुआ। जिसे वही नष्ट कर दिया गया। तलाशी के दौरान रामसेवक पुझार, मुन्ना पुझार,औऱ सुनील पुझार  के यहां 10 लीटर महुआ शराब की जब्त कर तीनो को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।  गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post