दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के गंगटी नदी पर हो रहे खुनिया पुल निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत पर सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ प्रीतम कुमार जांच करने पहुंचे।कार्य स्थल पर योजना से संबंधित बोर्ड लगा न देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कनीय अभियंता सुमीत कुमार को स्थल पर अविलंव बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। बताया कि पुल हो या सड़क कोई भी सरकारी काम शुरू करने के पहले योजना संबंधित बोर्ड अवश्य लगाएं। वहीं ग्रामीणों द्वारा पीलर में कम पाइलिंग एवं मिट्टीयुक्त बालू उपयोग करने की शिकायत की बात कही गई । जिस पर एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य मानक पर हो। यदि किसी भी तरह से गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुल निर्माण कार्य कंपनी आरवीएम कट्रक्शन के संवेदक को भी काम में तेजी लाने पर बल दिया । वहीं मौजूद कनीय अभियंता सुमीत ने कहा कि बरसात के पूर्व पुल के मध्य दो पीलर को पूरा करने की बात कही।