करसोप एवं मालडीह में कचरा प्रबंधन यूनिट का डीडीसी ने रखी आधारशिला

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : प्रखंड को स्वच्छ बनाने के लिए जिला प्रशासन जागरूक हो चुकी है। इस क्रम में सोमवार को डीडीसी कौशलेंद्र कुमार ने प्रखंड के करसोप एवं मालडीह पंचायत में कचरा प्रबंधन यूनिट का शुभारंभ किया। बताया कि दोनों जगह लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत 5.64 लाख की लागत से कचरा प्रबंधन यूनिट का निर्माण होगा।इससे पंचायतवासियों को कचरे से निजात मिलेगी । डीडीसी ने आमलोगों से भी अपील किया कि यदि पंचायत को स्वच्छ बनाना है तो खुद को जागरुक होना होगा।इससे न सिर्फ खेती - किसानी में मदद मिलेगी , बल्कि प्रदुषण से भी मुक्ति मिलेगा। मौके पर मनरेगा पीओ मनोहरलाल , पंचायत के मुखिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।पीओ ने बताया कि प्रखंड के चार पंचायतों में कचरा प्रबंधन का यूनिट तैयार होगा ।जिसमें करसोप , मालडीह के अलावे कुर्मा एवं छत्रहार पंचायत हैं । ज्ञात हो कि ठोस , तरल और कचरा प्रबंधन की शुरूआत भरतशीला पंचायत से शुरू हुई

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post