दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के विषहरी स्थान में अखंड रामधुन संकीर्तन का शुभारंभ हो गया। इसके पहले भव्य रूप से कलश शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार की सुबह से ही गांव में उत्सवी माहौल रहा। गांव के अलावे क्षेत्र के 108 महिला एवं कन्याएं सजधज कर हाथों में कलश लिए समीप के बसुहारानाथ महादेव मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर परिसर के चंद्रकूप से विधी - विधान के साथ कलश में जल भरने का काम किया। वहां से सभी श्रद्धालूओं ने माथे पर कलश रख हर - हर महादेव , जय श्रीराम का उदघोष करते हुए विषहरी स्थान की ओर बढ़े।कलश यात्रा के आगे अश्वदल और डीजे पर युवाओं की टोली थिरक रहे थे। वहीं बाल कलाकारों द्वारा राम - सीता और हनुमान की झाकी आकर्षण का केंद्र रहा। रामधुन स्थल पर पंडित महेश पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित की गई। आचार्य राजेंद्र मंडल , रविंद्र मंडल , देवनंदन मंडल सहित अन्य ने बताया कि विषहरी स्थान में पिछले तीन दशकों से अखंड रामधुन का आयोजन हो रहा है।