बिजली विभाग घटिया रवैया के कारण घंटो से अधिक सड़क जाम

पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर):मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय से सटे संग्रामपुर बाजार में बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण आक्रोशित लोगों ने आज घंटों से अधिक बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर के सड़क जाम किया वही व्यवसाई एवं ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग के ऊपर यह आरोप लगाया गया कि संग्रामपुर में कौन बिजली मिस्त्री है या कौन लाइनमैन है शायद किसी को पता नहीं है वह इस संदर्भ में व्यवसाय संजीत कुमार भगत रामविलास यादव सोनू केसरी निलेश कुमार एवं अन्य व्यवसाई एवं ग्रामीणों  ने बताया कि संग्रामपुर में जितने भी बिजली मिस्त्री ऑनलाइन में या पदाधिकारी गण है सभी शराब पीकर के मस्त रहते हैं जबकि बिहार सरकार के द्वारा शराब बंदी लागू किया गया है लेकिन उनके कर्मचारी शराब के नशे में दिन रात को मस्त रहते है कई बार फोन करने के बावजूद भी वही आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया कि अगल बगल के गांव में बिजली रहती है पर संग्रामपुर बाजार की बिजली ठप रहती है इसके साथ-साथ आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग हाय है एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा शराब पीना बंद करो का नारा भी जमकर के लगाया गया वही इस बात की सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना के एसआई रामबालक एवं मुनेश्वर पासवान ने अपने दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचा जहां पर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने वरीय पदाधिकारी को सूचना दी वही जाम के चलते सैकड़ों से अधिक बड़ी बड़ी वाहनों की लंबी कतार दिखाई पड़ने लगा था खास करके पैसेंजर को लगभग 1 से 2 किलोमीटर दूरी तय करके अपना गाड़ी पकड़ने के लिए जाना पड़ रहा था सही पैसेंजर अपने हाथ में सामान लिए पैदल जाते हुए दिखाई दिए साथ में उनके छोटे-छोटे बच्चे एवं परिवार के अन्य लोग हैं सामान लेकर जाते हुए नजर आए इसके अलावा खासकर के विद्यार्थियों की भी संख्या ज्यादा दिखाई दिया जो कि इस गर्मी के हालात में कोचिंग जाने वाले बच्चे इस चिलचिलाती हुई धूप में जाम का उनको सामना करना पड़ा वही घंटों से अधिक जाम रहने के कारण व्यवसायियों का व्यवसाय के ऊपर भी असर पड़ा। वहीं  जब इसकी जानकारी स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह को मिली तो वह स्थल पर पहुंच कर के विभागीय पदाधिकारियों से बात करके जाम को हटवाया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post