बांका कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया।

बांका: जिले के बाराहाट कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के हॉस्टल में छठी की छात्रा ने कपडे के फंदे से झूल कर जान देने का मामला प्रकाश में आते ही क्षेत्र का माहौल काफी गमगीन हो गया है।जानकारी के अनुसार प्रखंड परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छठी की छात्रा पूजा कूमारी ने बुधवार को अपने कक्ष में ही पंखे में कपड़े का फंदा लगाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई विद्यालय की वार्डन ने बताया कि बुधवार को स्कूल खुलने के बाद वह अपने घर से आज ही आई थी घर से आने के बाद वह गुमसुम थी और आज उसने खाना भी नहीं खाई थी विद्यालय के अन्य बच्चे बाहर में लूडो खेल रहा था। इसी दौरान रूम में कुछ  गिरने की आवाज सुनकर जब विद्यालय के अन्य बच्चा रूम में जाकर देखा तो पूजा पंखे से झूल रही थी।इस वाबत बच्चे शोर मचाने लगे आनन-फानन में उसे उतारा गया लेकिन तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। मृतक बच्ची सरैयाहाट के मदकुंडा निवासी रंजीत राउत की पुत्री थी। वह दो भाई में अकेली एक बहन थी।इधर घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया से बच्चे की मौत आत्ममहत्या लग रहा है। बहरहाल इस कड़ी में पुलिस गंभीरता से बिंदुवार जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है साथ ही परिजन को भी घटना की सूचना देकर बुला लिया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में माहौल गमगीन बन गया है।  विद्यालय के अन्य बच्चे भी काफी दहशत में है।


 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post