कटोरिया चांदन पक्की सड़क पर ट्रक औऱ मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत एक गंभीर

बांका:कटोरिया-चांदन पक्की सड़क पर एक ट्रक औऱ मोटरसाइकिल के बीच भीषण हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल से देवघर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिट्टी से भरा एक ट्रक देवघर से कटोरिया की ओर जा रही थी। चांदन कटोरिया की सीमा गोनोवारी के तीखे मोड़ पर कटोरिया की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल अपना संतुलन नहीं बचा सकी और सीधे ट्रक में टक्कर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल का आधा भाग टूटकर ट्रक के नीचे घुस गया औऱ कुछ दूर घसीटने पर ट्रक में आग लग गई। मोटरसाइकिल पर सवार उसका चालक घटनास्थल पर ही बुरी तरह कुचला गया ।जबकि उसके पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जिसे गंभीर रूप से इलाज की आवश्यकता पर देवघर भेज दिया गया। घटना की जानकारी होते ही एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद सिंह, कटोरिया थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी, चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य सहित सभी स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। लगातार प्रयास के बाद अग्निशमन वाहन को बुलाकर ट्रक में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। मृतक और जख्मी का अभी तक कोई पहचान नहीं हो सका है। मृतक के पास मिले एक बैग से मोटरसाइकिल का कुछ पार्ट्स  बरामद किया गया है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह एक मिस्त्री था। एक बैग से फटे हुए आधार कार्ड के अनुसार मुजाहिदपुर भागलपुर का निवासी बताया जा सकता है ।लेकिन पुलिस किसी भी नामों पर अभी खुलकर नहीं बोल रही है। 
कटोरिया पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लाश को चांदन पुलिस के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि मृतक औऱ जख्मी के घर का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post