पांच दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू 38 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का है लक्ष्य

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज ,(बांका): जिंदगी के दो बूंद के तहत रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकपण अभियान की शुरूआत हो गया । इसकी शुरूआत सीएचसी परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने मासुम को पोलियो ड्राप पिलाकर किया । सीएचसी  प्रबंधक संजय कुमार , डब्लूएचओ समन्वयक योगेंद्र पंडित ने बताया कि प्रखंड में 38 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य है । इसमें 72 मेडिकल कर्मी लगे हुए हैं । प्रबंधक ने बताया कि इस अभियान के साथ - साथ कोरोना जागरूकता अभियान भी चलायी जा रही है । इसमें लोगों को कोरोना वैक्सीन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है । मौके पर डा शैलेंद्र कुमार , आशा प्रबंधक मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post