बिजली मिस्त्री घायल

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय में बिजली को सुचारू रूप से संचालन के लिए एक बिजली काम करने के दौरान बुरी तरह जख़्मी हो गया। जिसका सिर हट जाने से उसका इलाज अस्पताल में करने के बाद देवघर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि स्थानीय मिस्त्री का काम करने वाले डूमरथर निवासी रामलाल कापरी उच्च विद्यालय के पास बिजली के सुचारू संचालन के लिए एक पेड़ की कटाई कर रहा था। इसी दौरान एक मोटा पेड़ की डाली उसके सिर पर गिर गया। जिससे उसका सिर फट गया और वह उसी जगह बुरी तरह जख्मी हो गया। बाद में लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। ज्ञात हो कि सावन की तैयारी को लेकर बिजली विभाग लगातार पेड़ों की कटाई कर रहा है। जिससे पेड़ की डाली बिजली के लिए बाधक नहीं बन सके।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post