दिव्यांशी राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के यूको बैंक कसबा शाखा में हथियार लहराने और दहशत फैलाने के मामले में फरार आरोपित मंझगाय गांव के निर्दोष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी रविवार को थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत सहित अन्य बलों ने वारसाबाद मोड़ से किया।करीब पांच माह पूर्व दो फरवरी को निर्दोष यादव सहित अन्य साथियों द्वारा यूको बैंक कसबा में बैंक कर्मियों में भय और दहशत फैलाने की मंशा से हाथों में हथियार लेकर उधम मचाने का काम किया । इससे भयभीत शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने निर्दोष यादव सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही निर्दोष यादव पुलिस की नजरों से ओझल था। अब पुलिस को निर्दोष के साथियों की तलाश है। इस घटना में भी निर्दोष यादव बैंक कर्मियों पर अपने लोगों को लोन दिलाने पर दवाब बना रहे थे।