पर्यावरण दिवस पर लगा पेड़

बांका:विश्व पर्यावरण दिवस पर चांदन प्रखंड मुख्यालय परिसर के कई कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन पर पेड़ लगाकर इस दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर बीडीओ राकेश कुमार चांदन मुखिया अनिल मंडल,वार्ड सदस्य अध्यक्ष तरुण कुमार दुबे,प्रभाकर पांडेय,फीतों कापरी सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर बिहार सरकार भवन,अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन,मनरेगा कार्यालय,आपूर्ति कार्यालय,कृषि कार्यालय पशु  अस्पताल सहित अन्य जगहो पर कई तरह के पेड़ लगाकर लोगो को इस ओर जागृत किया।बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि आज के इस दौर में स्वच्छ हवा पाने के लिए पेड़ लगाना हम सभी का कर्तव्य है। इसके लिए प्रत्येक गांव में जागरूकता फैलाकर लोगो को खाली पड़ी जमीन पर पेड़ लगाने को उत्साहित किया जाना चाहिए।इसके लिए कृषि विभाग द्वारा भी खाली जमीन पर खेती करने बगीचा लगाने के लिए लोगो को कर्ज के साथ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post