फर्जी वंशावली के आधार पर जमीन बेचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बांका:  जमींदार देवी प्रसाद के वंशज के होने का गलत वंशावली बनवाकर फर्जी तरीके से कई एकड़ जमीन बेच लेने के मामले के मुख्य आरोपी संजय सिंहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एस डी पी ओ (बेलहर प्रक्षेत्र )प्रेमचंद्र सिंह के नेतृत्व में पु अ नि चंचल कुमार ने आरोपी को उसके निवास स्थान जसीडीह से गिरफ्तार किया है।ज्ञात हो की निवासी संजीव सिंहा  ने आरोप लगाया था की आरोपी संजय सिंहा उर्फ़ बिट्टू जमींदार देवी प्रसाद की प्रपोत्री स्व कुमुदिनी सिंहा के घर नौकर का काम करता था । जो सुनार जाति से ताल्लुक रखता था। वर्ष 2016 मे कुमुदिनी सिंहा की मृत्यु हो जाने के पश्चात उन्होंने अपने आपको उत्तराधिकारी होने की गलत सुचना देकर ग्राम कचहरी से वंशावली बनवा लिया । और फर्जी तरीके से जमींदार की जमीन को बेचना शुरू कर दिया । जमींदार के वंशजों द्वारा मनाही करने और दावा से सम्बंधित प्रमाण प्रस्तुत करने पर ग्राम कचहरी द्वारा वंशावली निरस्त कर देने के बाबजूद भी फर्जी तरीके से जमीन बेचने का काम चलता रहा। यहां तक की फर्जी हुकूमनामा बनवाकर 2021 मे भी उन्होंने एक एकड़ 12 डिसमिल जमीन बेच दिया। इस मामले में  संजीव सिंहा ने पुलिस अधीक्षक बांका से कार्रवाई की मांग की थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता के आदेश पर जसीडीह निवासी संजय सिंहा, धीरज सिंहा, कल्याणी सिंहा, रेनू सिंहा, रीना सिंहा व प्रखंड मुख्यालय के वार्ड 10 निवासी रुपसान शेख के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में छः नामजद आरोपी में से केवल संजय सिंहा की गिरफ्तारी हुईं है। शेष आरोपी अभी भी फरार है।थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि जल्दी ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post