जिले को मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन का हब बनाने की दिशा में करें कारगर प्रयास : जिलाधिकारी।

कलस्टर में करायें शहद उत्पादन, किसानों को होगी आमदनी।
प्रखंड स्तर पर मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन सहित हनी प्रोसेसिंग यूनिट, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग हेतु कार्य योजना तैयार करने का निदेश। 



बेतिया। जिलाधिकारी,  कुंदन कुमार ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन का हब बनाने की दिशा में ठोस एवं कारगर प्रयास करने की आवश्यकता है। इच्छुक किसानों को आवश्यक संसाधन सहित ऋण मुहैया कराने की समुचित व्यवस्था की जाय। साथ ही हनी प्रोडक्शन के लिए किसानों को जागरूक एवं प्रेरित किया जाय। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में कृषि, उद्यान एवं जीविका से जुड़े अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कलस्टर में शहद उत्पादन कराया जाय। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। इस हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाय। कार्य योजना में प्रखंडस्तर पर मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन सहित हनी प्रोसेसिंग यूनिट, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग आदि को शामिल किया जाय। 

सहायक निदेशक, उद्यान द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री बागवानी मिशन वितीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत मधुमक्खी पालन योजना में जीविका सामान्य को 1500 बक्से एवं जीविका अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु 1500 बक्सों का औपबंधिक लक्ष्य की प्राप्ति विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। 


जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के अंतर्गत डीपीएम, जीविका के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना का क्रियान्वयन समूचे जिले विशेषकर दोन क्षेत्र की महिलाओं के बीच किया जाय ताकि जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं के मध्य स्वरोजगार एवं आय का सृजन किया जा सके .

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,  अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post