बांका: प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त लेने के बावजूद मकान नहीं बनाने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर चांदन बीडीओ राकेश कुमार, आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा द्वारा पंचायत वार लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही साथ आवास लाभुकों को समझाया जा रहा है कि राशि लेकर आवास नहीं बनाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। साथ ही साथ सूद सहित राशि की वापसी भी करा ली जाएगी। इस दौरान मंगलवार को बीडीओ राकेश कुमार द्वारा दक्षिणी बारने और कुसुमजोरी पंचायत का दौरा किया गया। जहां कई दर्जन ऐसे लोगों से मुलाकात की गई जिनके द्वारा पैसा उठाव के बावजूद मकान पूरा नहीं किया गया है। इसमें राजेंद्र यादव, सुनीता देवी, चंद्रशेखर यादव, सफली यादव, चिंता देवी, बानो दास, खिरो दास, दुखनी देवी, और सोहवतिया देवी, का भी घर अधूरा रहने के कारण उसे जल्दी से जल्दी मकान बनाने की बात कर गई।जिसपर लाभुकों ने भी मकान जल्दी पूरा कर सूचना देने की बात कही है।बीडीओ राकेश कुमार ने सभी पंचायत के मुखिया औऱ वार्ड सदस्य को भी अपने पंचायत के लाभुकों से जल्दी मकान पुरा करने में सहयोग करने को कहा।