बांका: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बाकी है। जिला प्रशासन कांवरिया पथ पर विभिन्न प्रकार की तैयारियों में पूरे जोर-शोर से लगी हुई है। लेकिन कांवरिया पथ पर दो वर्षो से बंद पड़े मेले के कारण नाले की सफाई नहीं होने से हल्की बारिश में भी कांवरिया पथ पर पानी का जलजमाव हो रहा है। इससे कई जगहों पर कांवरिया पथ कीचड़ में तब्दील हो गया है। अगर सावन शुरू होने से पूर्व इन सभी नालों की सफाई नहीं की जाती है तो, कांवरिया को पैदल पार होने में नाले के पानी के बीच से ही गुजरना होगा। जिससे उसकी परेशानी काफी बढ़ जाएगी । सबसे विकट समस्या गोड़ियारी गांव की है यहां कांवरिया नदी से ऊपर होने पर कच्ची सड़क पर आते हैं। जिसके दोनों ओर नाली बना हुआ है। लेकिन पूरे का पूरा नाली भर चुका है। जिसकी सफाई नहीं होने से पूरे गांव का पानी सड़कों पर ही पार हो रहा है। ऐसा ही नजारा हड़खार और पटनिया सहित झाझा में भी देखने को मिला। जहां सड़कों पर पानी गड्ढे में जमा है। इस संबंध में पूछने पर बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सावन शुरू होने के पूर्व सभी नाले की सफाई कर दी जाएगी। जिससे कांवरिया पथ पर कहीं भी पानी नहीं रहे। साथ ही साथ दुकानदारों को भी पानी के लिए अलग व्यवस्था करने को कहा गया है ।जिससे दुकान का पानी सड़क पर नहीं आ सके।
नाली की सफाई नही होने से कांवरिया पथ पर पानी का जमाव
byआमोद कुमार दुबे
-
0