बांका:विश्व योग दिवस पर चांदन प्रखंड के सभी विद्यालयों में शिक्षको एंव छात्र,छात्राओं ने योग प्रशिक्षण प्राप्त किया मुख्य शिविर एबीसी विद्यालय में योग शिक्षक के रूप में पतंजलि योग समिति के बांका जिला प्रभारी यमुना पोद्दार द्वारा कराया गया।साथ ही प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय, सहित सभी सरकारी औऱ निजी विद्यालयों में सुबह से ही योगा का कार्यक्रम चला जिसमे शिक्षक के साथ अन्य ने भी भाग लिया। जिसमे प्रधानाचार्य बीरेन्द्र कुमार पांडेय एवं अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं, बच्चे- बच्चियों ने योग प्राणायाम समपन्न किया। इसमें मुख्य रूप से राजीव रंजन, परशुराम ठाकुर, परमानन्द साह, रामानंद पोद्दार, अमृता कुमारी, जयशंकर झा,गुरुदयाल पोद्दार, प्रिति रानी,मीना कुमारी, लालबहादुर सिंह निक्की कुमारी, सोनी कुमारी, स्वाति कुमारी, भवानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, चांदनी कुमारी, शिखा कुमारी , खुशबू कुमारी, सुप्रिया कुमारी,आदि ने भाग लिया।