बसुहारा गांव में ठनका गिरने से एक मजदूर किसान की मौत।

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभूगंंज (बांका):थाना क्षेत्र के झखरा पंचायत स्थित बसुहारा गांव में मंगलवार की दोपहर बाद वज्रपात की घटना हुई। जिसमें घर के समीप खेत (बाड़ी) में काम कर रहे एक किसान मजदूर की ठनका की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक सुनील तांती (42) पिता स्व अनूप तांती उक्त गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण वरूण शर्मा, दीपक कुमार, धर्मवीर दास, अमर कुमार सहित अन्य ने बताया कि सुनील गांव का नेक व ईमानदार युवक था। जो सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर साथ देने का काम भी करते थे। वहीं होनहार युवक की अचानक इस हादसे में मौत हो जाने से परिजन चिंतित हैं। घर के अभिभावक का असमय में निधन हो जाने से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी माला देवी का रो - रोकर अचेतावस्था में हो रही है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने का काम कर रहे हैं। मृतक को पांच संतानों में गुलशन कुमार (18) , अंकुश कुमार (8) , आशीष कुमार (6) , वर्षा कुमारी एवं पार्वती कुमारी अपने पिता का साया उठ जाने से हतप्रभ हैं। जबकि मृतक की पत्नी को गहरा सदमा पहुंची है। घटना की जानकारी अंचल - प्रशासन को दी गई है। वहीं सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर हल्का कर्मचारी को भेजा जा रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि दिलाने का काम किया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post