एसडीएम का कांवरिया पथ निरीक्षण

बांका: आने वाली श्रावणी मेला की प्रशासनिक तैयारी को देखने मंगलवार को एसडीएम डां प्रीति कांवरिया पथ पहुंच कर वहां पथ पर चल रहे सभी विकास कार्यों का जायजा लिया गया। साथ ही साथ अपने साथ चल रहे पदाधिकारियों  को कई तरह का दिशा निर्देश भी दिया गया। डां प्रीति द्वारा निरीक्षण की शुरुआत झारखंड बिहार की सीमा  प्रखंड के सीमा से किया गया। जहां कांवरिया पथ के दोनों ओर से अतिक्रमण को पूरी तरह हटाने के साथ-सथ बिजली, पानी ,शौचालय, और सुरक्षा की व्यवस्था के बारे में भी पदाधिकारियों की पूछताछ किया ।वहां से आगे बढ़ते हुए एसडीएम द्वारा सरकारी धर्मशाला हड़खार गोड़ियारी और रास्ते में पड़ने वाले निजी धर्मशाला का भी निरीक्षण किया गया।  जहां बिजली पानी और चिकित्सा के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे गोड़ियारी नदी में अत्यधिक भीड़ को रोकने और नदी में पानी आने पर कांकरिया के प्रवेश को रोकने के लिए बेरिकेटिंग लगाने का भी निर्देश दिया। साथ ही साथ दुकानों के निबंधन और दुकानों में काम करने वाले लोगों को परिचय पत्र निर्गत करने साफ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही गई। बीडीओ राकेश कुमार औऱ सीओ प्रशांत शांडिल्य ने एसडीएम को जानकारी दिया कि प्रत्येक दुकानदार का निबंधन तभी किया जाएगा, जब उसके दुकान में सफाई की व्यवस्था और पानी के लिए सोख्ता दुकान के पीछे और डस्टबिन दुकान के सामने होने की बात लिखित रूप में दी जाएगी। थाना अध्यक्ष ने भी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पदाधिकारी को विस्तृत जानकारी दिया। कई जगह चल रहे कामों का भी एसडीएम ने निरीक्षण किया और उसके बारे में पूछताछ किया। डां प्रीति के साथ बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य, थाना अध्यक्ष नसीम खान भी उपस्थित थे। एसडीएम द्वारा सरकारी धर्मशाला के प्रत्येक रूम का निरीक्षण किया गया और जहां जो भी कमी दिखाई दी उसे सावन शुरू होने से पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया। ऐसा ही निर्देश पेयजल और बिजली के लिए भी दिया गया। जिससे कांवरिया को कोई परेशानी नहीं हो।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post