बांका में नदी नहाने गयी दो बच्ची की मौत

बांका: बांका प्रखंड मुख्यालय के लकड़ी कोला गांव में एक विवाह समारोह में आयी दो बच्ची की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्ची की लाश काफी देर के बाद नदी से बाहर निकाली गई। बताया जाता है कि एक बच्ची बौसी के दलिया ग्राम निवासी रमेश महोली की पुत्री दिव्या और दूसरी ककवारा के बाबू महोली की पुत्री नीलम कुमारी थी। दोनों की उम्र 9- 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है। दोनों बच्चे बांका के लकड़ी कोला में अपने एक रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में आई थी। जहां से मंगलवार की सुबह स्नान करने के लिए गांव के बगल स्थित नदी में गई थी। जहां नहाने के दौरान दोनों की डूब जाने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही विवाह वाले घरों में मातमी सन्नाटा छा गया ।आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्ची की लाश को बाहर निकाला गया ।बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। फिर दोनों लाश उसके अपने अपने घरों में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post