देर शाम तक चला जांच

बांका:बिहार सरकार के निर्देश पर जिलेभर की विभिन्न योजना की जांच जिला द्वारा चयनित पदाधिकारियों द्वारा देर शाम तक किया गया। चांदन प्रखंड में सुरेश कुमार जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पूर्वी कटसकरा,भवेश कुमार कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बांका द्वारा मुख्यालय के चांदन पंचायत, बीडीओ राकेश कुमार द्वारा  बिरनिया, सीओ प्रशांत शांडिल्य द्वारा बोड़ा सुईया पंचायत में जांच किया गया। जांच में आंगनबाड़ी, नलजल योजना,नली गली योजना सहित जनवितरण,स्कूलों की भी जांच किया गया। इस जांच से सभी पंचायतों में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार औऱ सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि जांच में कई जगह अनियमिता पाई गई है। सभी की जांच रिपोर्ट जिला को भेजना है। जहां से जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होनी है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post