संग्रामपुर( मुंगेर )से पंकज सिंह की रिपोर्ट
बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे 7 निश्चय योजना को लेकर के बड़ी-बड़ी दावे की जा रही है जिसको लेकर सरकार करोड़ो रुपए खर्च कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी सब लोगों को इसका फायदा मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसका जीता जागता सबूत मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत ललिया गांव के वॉर्ड संख्या 9 में देखा जा रहा है, वहीं ग्रामीणों के द्वारा यह बताया गया कि नाले का निर्माण आज से कुछ दिन पूर्व किया गया है वह भी कुछ ही जगह पर लेकिन नाला पूरी तरह से जाम हो जाने के कारण है सड़क पर बहुत सारा पानी जम गया है जिसको लेकर के लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है वहीं ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया कि हम लोग को घर से एवं गांव से निकलने का मात्र एक सड़क है जहां पर कि घुटने से अधिक पानी भर चुका है अभी हल्का फुल्का बारिश होने के कारण इस तरह का नज़ारा देखने के लिए मिल रहा है। अभी तो काफी वर्षा होना बाकी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यहां के ग्रामीण पानी में पैरने को मजबूर होते हैं या फिर सड़क का पानी का निकासी होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।