शिव जी के शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर के निकाला गया कलश शोभायात्रा

संग्रामपुर( मुंगेर ) से पंकज सिंह की रिपोर्ट 

मुंगेर जिला के संग्रामपुर प्रखंड के झिकुली पंचायत के अंतर्गत झिकुली गांव के शिव मंदिर में शिव जी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर के दांगी समाज के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाला गया वही इस संदर्भ में दांगी समाज  झिकुली के मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ मुरारी सिंह ने बताया कि झिकुली के शिव मंदिर में शिव जी के शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा को देने को लेकर के आज 51 कन्या के द्वारा बेलहरणी नदी मैं कलश में जल भरकर के कलश शोभायात्रा निकाला गया कलश शोभायात्रा बेलहरनी नदी पुल के पास से  झिकुली एवं श्री पुर गांव होते हुए शिव मंदिर के प्रांगण में पहुंचे वही  झिकुली पंचायत के उप मुखिया गंगा प्रसाद के द्वारा यह बताया गया कि शिव जी के शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद 24 घंटे रामधुनी यज्ञ का किया जाएगा आयोजन जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है वही इस मौके पर बाबूलाल सिंह अरविंद कुमार सिंह मृत्युंजय कुमार सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post