जीविका दीदी बनेंगे आत्मनिर्भर

 जीविका दीदी बनेंगे आत्मनिर्भर !!

                                                                         

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                      कटोरिया (बांका) प्रखंड के जमदाहा पंचायत अंतर्गत बोकनमा महादलित टोला में जीविका समूह की दीदियों को घरेलु स्वरोजगार एवं आय वृध्दि हेतु नाबार्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, बिहार के सहयोग से दस दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ! आयोजक संस्था ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट के प्रबंधन्यासी सुनील कुमार मिश्रा ने जानकारी दी की परिपक्व जीविका समूह के 30 दीदियों का चयन कर 10 दिन तक प्रशिक्षण दिया जायेगा, प्रशिक्षण के बाद सभी को बैंक से ऋण दिलाकर घर में ही स्वरोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जायेगा! साथ ही सुनील जी ने बताया की शोषित एवं अभावग्रस्त महादलित परिवार के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु कई सरकारी विभागों, दान दाताओं से सहयोग लिया जायेगा ! बांस कारीगरों को भी कौशल विकास कर राष्ट्रीय बाजार/मंडी से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है !


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post