ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में 4 बाराती जख्मी

 ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में 4 बाराती जख्मी


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                      कटोरिया (बांका) कटोरिया- बांका मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के बहदिया मोड़ के पास मंगलवार रात ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में बोलेरो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.जख्मी में कटोरिया थाना में हड़हार गांव के लच्छीपुर गांव के ज्योतिष कुमार (17 वर्ष) पिता छोटेलाल यादव, गुलाबी यादव (60 वर्ष) पिता ढेगो यादव, नागेश्वर यादव (45 वर्ष) पिता सुंदर यादव एवं मुनेश्वर यादव (40 वर्ष) पिता फूता यादव शामिल है. जानकारी के अनुसार जख्मी सभी अपने गांव से बोलेरो पर सवार होकर थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत के करहाजोर गांव बारात जा रहे थे. इसी दौरान बहदिया मोड़ के पास सामने से एक ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी. वहीं टक्कर के बाद बोलेरो पीछे जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गई. हालांकि स्कॉर्पियो पर सवार कोई भी बाराती जख्मी नहीं हुआ. घटना की सूचना पर कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा जख्मी सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉ द्वारा जख्मी सभी का प्राथमिक उपचार कर जख्मी ज्योतिष को देवघर रेफर कर दिया गया. इधर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है..


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post