डीडीसी औऱ एडीएम ने कांवरिया पथ का किया निरीक्षण

बांका: 14 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को अंतिम टच देने के लिए बुधवार को उप विकास आयुक्त कौशलेंद्र कुमार, एडीएम माधव कुमार सिंह, डीटीओ अशोक कुमार, सहित जिले के कुछ पदाधिकारियों ने झारखंड सीमा प्रखंड के दुम्मा से कटोरिया तक कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कांवरिया पथ को अतिक्रमण मुक्त करने, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ कांवरिया की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह के दिशा निर्देश दिया। अपने निरीक्षण के दौरान ही पदाधिकारियों ने कई जगह अतिक्रमण को हटाया। साथ ही साथ 52 फीट कांवरिया पथ की चौड़ाई को भी पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया। साथ ही कांवरिया पथ के किनारे लगने वाले दुकानों में सफाई ,सरकारी रेट चार्ट  का पालन, साफ पानी, और दुकान से पानी की निकासी के साथ-साथ डस्टबिन की व्यवस्था अनिवार्य करने की बात भी कही। जिले के से आए पदाधिकारियों के साथ-साथ बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह, चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान, कटोरिया थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी, चांदन बीडीओ राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य, कटोरिया के बीडीओ और सीओ भी उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने सरकारी धर्मशाला के रंग रोगन पर भी गंभीरता से ध्यान दिया, और कांवरिया पथ सहित सरकारी धर्मशाला के अगल-बगल अतिक्रमण और सफाई को पूरे सावन भर चुस्त-दुरुस्त करने का आदेश दिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post