डीएम ने लिया संज्ञान मांगी जांच रिपोर्ट

बांका: बिना किसी योजना बोर्ड के जल छाजन द्वारा किसानों को लाभ की जगह हानि पहुंचाने के लिए बनाए जा रहे चेक डैम को रोकने से संबंधित आवेदन पर जिला अधिकारी अंशुल कुमार ने संज्ञान लेते हुए अंचलाधिकरी को जांच कर रिपोर्ट की मांग किया है। ज्ञात हो कि प्रखंड मुख्यालय निवासी रामचन्द्र मिस्त्री द्वारा डीएम को वार्ट्सप पर इस आशय का आवेदन भेजा गया था कि प्रमुख रवीश कुमार की देखरेख में उसके खेत नीमा जोर के पास एक चेक डैम का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें काफी घटिया सामग्री का उपयोग होने के साथ-साथ अगर वह चेक डैम का निर्माण हो जाता है तो उसका पूरा खेत मिट्टी और बालू से भर जाएगा। और उसके परिवार को खाने के लाले पड़ जाएंगे। इस आवेदन को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने आवेदन की प्रति सीओ को भेजकर उनसे जांच रिपोर्ट की मांग किया है। डीएम के आदेश पर सीओ प्रशांत शांडिल्य द्वारा राजस्व कर्मचारी को जांच करने वहां भेजा है । अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post