संग्रामपुर (मुंगेर) से पंकज सिंह की रिपोर्ट
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजना का सामाजिक अंकेक्षण कराया जा रहा है। प्रथम फेज में प्रखंड क्षेत्र के दुरमट्टा,बडौनियाँ रामपुर, दुर्गापुर एवं ददरीजाला पंचायत में वीआरपी के महिला सदस्यों के द्वारा सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत सरकार के द्वारा संचालित मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के द्वारा संपादित कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण कराया जा रहा है। पांच दिवसीय सामाजिक अंकेक्षण के अंतिम दिन शनिवार को संबंधित पंचायत में ग्राम सभा सह जनसुनवाई सभा आयोजित की गई। इसी को लेकर बड़ौनियाँ पंचायत में भी ग्राम सभा सह जनसुनवाई सभा का आयोजन किया गया। सभा का मुख्य उद्देश्य टीम के द्वारा किए गए विभिन्न योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण पर चर्चा किया जाना था। ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित इस सभा में सभी योजनाओं मैं सामाजिक अंकेक्षण के द्वारा सामने आ रही खूबियों और खामियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभा को सामाजिक अंकेक्षण टीम के टीम लीडर दीपक कुमार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं तथा धरातल पर उसकी वस्तु स्थिति के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। सभा में पंचायत के मुखिया वीर कुंवर सहित वार्ड सदस्य भी मौजूद थे। इस संबंध में टीम लीडर दीपक कुमार में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम के द्वारा दुरमट्टा बड़ौनियाँ एवं रामपुर पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया गया है। आज की आयोजित ग्राम सभा में टीम के द्वारा किए गए अंकेक्षण कार्य को ग्रामीणों के समक्ष रखकर उस पर विचार विमर्श किया गया