बांका: 17 अप्रैल को चांदन थाना क्षेत्र के बिरनिया पंचायत के बिरनिया गांव से फरार प्रेमी युगल ने शनिवार को थाना में आत्म समर्पण कर दिया । ज्ञात हो की देवघर जिला के रिखिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी सागर कुमार को अपने मामा घर बिरनिया की एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था।और 17 अप्रैल की शाम दवा लेने के बहाने बियाही जाने की बात कह कर घर से निकली लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी ।देर शाम तक नहीं लौटने की स्थिति मे सगे सम्बंधियों के यहां काफ़ी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिलने पर लड़की की मां प्रेमा देवी ने सागर कुमार के खिलाफ शादी की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस प्रेमी युगल की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी । पुलिसिया दबीश के कारण दोनों प्रेमी युगल ने थाना में आत्म समर्पण कर दिया । आरोपी सागर कुमार को न्यायिक हिरासत मे लेते हुए लड़की की मेडिकल जांच के लिए बांका भेज दिया गया। अपहृत लड़की ने पुलिस के सामने बताया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम था। दोनों शादी करना चाहती थी पर परिवार के बाधक बनने के कारण उन दोनों को भाग कर शादी करनी पड़ी। अब दोनों पति पत्नी है। और जीवन भर दोनों साथ ही रहने की कशम खा चुकी है। और सागर के बच्चे की मां भी बनने वाली है।
थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि लड़की का 164 के बयान औऱ मेडिकल जांच के बाद कोर्ट का जो भी आदेश होगा।उसका पालन होगा।