अव्यवस्था पर गुलनी कुशाहा के किसानों ने मनरेगा पीओ को घेरा

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज(बांका):प्रखंड मनरेगा कार्यालय में अव्यवस्था चरम पर है । जिस कारण जनप्रतिनिधियों से लेकर आमलोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस क्रम में मनरेगा की कुव्यवस्था से खिन्न गुलनी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं किसानों ने मनरेगा कार्यालय का घेराव किया । सोमवार को पंचायत के मुखिया मीनू सिंह के साथ करीब पांच दर्जन से भी अधिक किसान गोलबंद होकर मनरेगा कार्यालय पहुंचे । कार्यालय में मनरेगा पीओ को उपस्थित नहीं देख किसानों का तेवर और गर्म हो गया । कार्यालय के समीप किसानों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया । मुखिया मीनू सिंह ने बताया कि एक तरफ सरकार हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए दृढसंकल्पित है । इसके लिए डांड - बांध की सफाई से लेकर मरम्मतीकरण का भी काम तेज है । दूसरी ओर मनरेगा कार्यालय में वेज लिस्ट , डिमांड और डिलीट का भी काम जारी है । बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 - 23 में योजना के लिए पूरे पंचायत में माइकिंग कर आमसभा लगाया । ग्रामसभा में पारित योजना पर मनरेगा कार्यालय से भी हरी झंडी मिली । कुछ बिचौलियों के कहने पर मनरेगा पीओ द्वारा बगैर स्थल जांच किए कार्य को निरस्त कर दिया । इससे मनरेगा मजदूरों से लेकर किसानों में भी आक्रोश है । बताया कि यदि मनरेगा सिस्टम में सुधार नहीं होता है तो आंदोलन तेज होगा । इस संबंध में मनरेगा पीओ मनोहरलाल ने बताया कि गुलनी में कुछ तकनीकी भूल हुई थी जिसे सुधार किया गया है ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post