भाजपा नेता सह विधायक पति ने छोड़ा पार्टी का साथ
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट.
कटोरिया (बांका) कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम के पति रमेश हेंब्रम ने भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा जिलध्यक्ष विकास सिंह को अपना इस्तीफा देकर पार्टी से अपना नाता तोड लिया है। उन्होंने बताया कि कटोरिया विधानसभा की कार्यकर्ता विधायक से नाराज़ है। बाहरी लोग विधानसभा क्षेत्र का फैसला कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में उन्होंने दुमका लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उसके बाद वर्ष 2002 में बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री बनने के बाद इन्होंने भाजपा के टिकट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा। वे 2010 में बिहार की राजनीति में आ गए। लेकिन यहां उन्होंने किसी दूसरे को सत्ता में बैठाने के लिए संघर्ष लिया। उन्होंने कहा कि 9 जून को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मैदान में फेंके गए बासी भोजन को खाने से कई मवेशी की मौत हो गई, जिसके लिए विधायक से उन्होंने पशुपालकों को मुआवजे दिलाने की मांग की है, अन्यथा सड़क पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।