टायर दुकान पर की छत पर चढ़ा कार, दो जख्मी

बांका:  चांदन देवघर पक्की सड़क के बियाही मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक कार काफी तेज रफ्तार में होने के कारण सड़क किनारे पंचर बनाने वाली दुकान के छप्पर पर चढ़ गया। जिससे दो व्यक्ति जख्मी हो गया । जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर गिरिडीह जिला के बिरनी गांव निवासी श्याम सुंदर मोदी सपरिवार सुलतानगंज से जल लेकर देवघर पुजा करने जा रहे थे ।इसी दौरान बियाही मोड़ के समीप कार का पिछला टायर फट जाने की वजह से कार असंतुलित होकर सड़क किनारे टायर दुकान की झोपड़ी के उपर चढ़ गई।प्रत्यक्ष दर्शीयों के अनुसार कार चालक और एक अन्य व्यक्ति  गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं ।जिसे मौके पर पहुंची  पुलिस ने इलाज के लिए देवघर भेज दिया है। और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है । ज्ञात हो की एक वर्ष के दौरान असंतुलित होकर वाहन के टायर दुकान में घुस जाने की यह दूसरी घटना है। बीते वर्ष जहां सिलजोरी मोड़ स्थित झुपर यादव के टायर  दुकान में एक बोलेरो के घुस जाने से गौरीपुर पंचायत के बिशनपुर गांव के एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी।वहीं मंगलवार को हरिश्चंद्र यादव के टायर दुकान के उपर अनियंत्रित होकर एक कार चढ़ गयी ।हालांकि इस घटना मे दो लोग जख्मी हुए है जिसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post