बांका: स्वच्छता दिवस के मौक़े पर चांदन प्रखंड प्रमुख रविश कुमार, बी डी ओ राकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां ए के सिन्हा व बी पी आर ओ हरिमोहन कुमार ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।पदाधिकारियों ने बताया कि बापू को स्वच्छता से काफ़ी लगाव था और स्वच्छता के प्रति लोगों को लगातार प्रेरित किया करते थे । उनका मानना था कि स्वच्छता के बल पर ही स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकता है ।महात्मा गांधी के इन्ही सपनों को साकार करने कि दिशा मे कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी खुद अपने हाथों से झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा बुलंद किया है ।पदाधिकारियों ने स्वस्थ रहने के लिए लोगों को अपने घरों और आस पास को हरदम स्वच्छ रखने कि अपील की।