दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा सात निश्चय योजना टू की अभियान शुरू कर दी है , लेकिन हकीकत तो यह है कि सरकार के प्रथम फेज की स्थिति बद से बदतर है।प्रखंड के 19 पंचायतों की बात तो दूर मुख्यालय के लोगों को पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर वार्ड संख्या सात के नाई टोले में करीब सौ से भी अधिक घरों में पेयजल की सुविधा नहीं है। जिस कारण ग्रामीणों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है ।मंगलवार को पेयजल से वंचित ग्रामीणों का धैर्य आक्रोश में बदल गया , और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व वार्ड सदस्य टूकेश्वर ठाकुर , दिलीप ठाकुर , बबलू ठाकुर , बीजो ठाकुर , बबीता देवी , सुलेखा देवी , सरिता देवी , सोनी देवी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि वार्ड संख्या सात जो प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर है ।इसके वाबजूद भी पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है ।बताया कि बाजार में पीएचइडी विभाग से जलापूर्ति बहाल है ।इस वार्ड के समीप वार्ड आठ और नौ में सात निश्चय योजना से जलापूर्ति हो रहा है , लेकिन इस वार्ड के सौ घर पानी के लिए ललायित हैं।बताया कि जब भी पेयजल के लिए समीप के वार्ड में जाते हैं तो कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है। इस समस्या के लिए कई बार मुखिया से लेकर बीडीओ की दरबारी किए , लेकिन आश्वासन के अलावे कुछ नहीं मिला।अब तो विभाग पर कोई असर नहीं हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि अब इसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री के जनता दरबार में इसकी शिकायत की जाएगी ।इस संबंध में पंचायत के मुखिया मीना कुमारी ने बताया कि इस बार मुखिया बनी हूं ।समस्या समाधान के लिए प्रयासरत है। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि इसके लिए जनप्रतिनिधियों से बात की जाएगी । फिलहाल उक्त वार्ड में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।