घर के निर्माण कार्य में रोक लगाने का आरोप
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के चूनाकोठी गांव में सहोदर भाई द्वारा घर के निर्माण कार्य में रोक लगाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें आवेदक गांव के मनोज यादव ने अपने भाई तारनी यादव, भाभी रतनी देवी, भतीजा मुसाफिर यादव एवं अजय यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आवेदक ने बताया है कि बुधवार को वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान का निर्माण कार्य शुरू करवा रहा था। इसी दौरान नामजद सभी अभियुक्तों ने सात फीट जमीन छोड़कर घर का निर्माण करवाने की कहते हुए राजमिस्त्री एवं मजदूर को भगा दिया। विरोध करने पर मारपीट की।। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।।