बेवजह मारपीट को लेकर आवेदन
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में गुरुवार को बेवजह मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांव के हजारी मंडल के पुत्र पवन मंडल ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें गांव के ही भीम मंडल उसके पुत्र किसन मंडल एवं पुत्रवधू नीलम देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदक ने बताया है कि नामजद अभियुक्त आवेदक के जमीन से सटे मकान का निर्माण करवा रहे हैं। आवेदक ने उन्हें अपने हिस्सा में ही घर बनाने की बात कही। इसी बात पर नामजद सभी अभियुक्तों ने मारपीट शुरू कर दी। हो हल्ला सुनकर आवेदक की मां बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की।।