बाइक से गिरकर युवक जख्मी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के कनचपरा गांव के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी थाना क्षेत्र के झाझा रामपुर गांव के पुनाकी यादव का पुत्र मुकेश यादव (२१ वर्ष) बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाइक द्वारा अपने ससुराल थाना क्षेत्र के सेजवा गांव से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान कनचपरा गांव के पास क्षतिग्रस्त सड़क के कारण असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया गया।