संग्रामपुर( मुंगेर ) से पंकज सिंह की रिपोर्ट
मुंगेर: जिला के संग्रामपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम के तहत प्रखंड के दसों पंचायतों के सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया वही मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा पंचायती राज के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों को लेकर के चर्चा किया गया वही 7 निश्चय पार्ट टू के बारे में मैं भी चर्चा किया गया की पंचायत में सोलर लाइट जैसे विभिन्न तरह के योजनाओं को चला कर के पंचायत गांव एवं वार्ड को किस तरह से प्रगति पर ला सके ताकि हर पंचायत हरगांव एवं हर वार्ड हमारा शहर से कम ना हो हर चीज के सुविधा से पंचायत लेस हो पंचायत वासियों को किसी भी कार्य में समस्या का सामना ना करना पड़े वही इस मौके पर बड़ोनिया पंचायत के मुखिया वीर कुंवर सिंह बलिया पंचायत के मुखिया सारिका सिंह ददरी जाला पंचायत के मुखिया पिंटू मंडल झिकुली पंचायत के मुखिया संजू कुमारी दीदारगंज पंचायत के मुखिया अंजली कुमारी दुरमता पंचायत के मुखिया सुबोध राय रामपुर पंचायत के मुखिया खुशबू राय इत्यादि ने अपने-अपने पंचायत में अपने वार्ड मेंबर एवं उप मुखिया सरपंच उपसरपंच के साथ मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम को सुना