दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के साहपुर गांव में बदमाशों की पिटाई से जख्मी 22 वर्षीय युवक छोटू कुमार की इलाज के दौरान जेएलएमसीएच भागलपुर में मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। इस मामले में मृतक छोटू कुमार के बड़े भाई गणपति यादव ने गांव के ही फलेंद्र यादव , नितीश यादव सहित आधे दर्जन लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है। जिसमें पुरानी रंजिश की बात कही गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि यह गंभीर अपराध है। दोषी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।मंगलवार की रात छोटू कुमार घर के समीप बहियार में बासा पर मवेशियो की रखवाली करने के लिए रात्री में सोने का काम करता था ।घटना के दिन भी घर में भोजन कर सोने के लिए बासा पर गया । जहां गहरी नींद में सो रहे छोटू की पिटाई कर अधमरा कर दिया । सुबह स्वजनों ने छोटू को इलाज के लिए सीएचसी लाया । चिकित्सक डा संदीप कुमार ने तुरंत भागलपुर रेफर कर दिया ।