बांका के मंदार पर्वत पर युवक औऱ युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल पर्यटकों में भय

बांका: एक तरफ सरकार पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए व  पर्यटकों की सुरक्षा के लिए लंबी बातें कर रही है ।वहीं दूसरी ओर खुलेआम जिले के ऐतिहासिक स्थल मंदार पर्वत पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मंदार पर्वत पर घूमने आए युवा पर्यटकों के साथ जमकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में को देखा जा रहा है। इतना ही नही इस विडिओ  में मंदार पर्वत पर कुछ युवकों के द्वारा एक यूवती के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम देते देखा जा रहा है । जबकि सुरक्षा को लेकर मंदार में स्थाई पुलिस कैम्प तैनात किया गया है ।यहां मौजूद जवानों को यहां पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेवारी दी गई है।वही इस तरह से  खुलेआम वारदात को अंजाम देना यहा पर मौजूद सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है ।आखिर सुरक्षाकर्मी कहां थे जो सरेआम पर्यटकों को असामाजिक तत्व पीट रहे थे। बरहाल सोशल मीडिया में वायरल हुआ मारपीट की वीडियो जिला  प्रशासन व स्थानीय प्रशासन इस दिशा में क्या एक्शन लेती है। यह गंभीर विषय है।मंदार प्रेमियो ने मंदार पर्वत पर दिन के उजाले में  जिस तरह बांस बल्ले से युवक और युवतियों की जमकर पिटाई की यह घटना लोगों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
मंदार पर्वत पर घूमने  रजौन के युवक  ने बताया कि वह आईटीआई का छात्र है। बुधवार  की शाम अपनी दोस्त के साथ  मंदार पर्वत गया था। पर्वत के मध्य में ही वह फोटो खींच रहा था। इसी बीच दो लोग आए और उनसे पूछा  किसके  परमिशन से फोटो खींच रहे हो। जब उसने कहा कि पर्यटन स्थल है तो इसमें परमिशन लेने की क्या जरूरत है। इसके बाद दोनों ने उन लोगों के साथ मारपीट करना आरंभ कर दिया।उसके बाद वह लोग पर्वत से  नीचे आए जहां पर उन्हें बताया गया कि दोनों पुलिसकर्मी है इसके बाद युवक ने उनसे आईडी कार्ड मांगा तो वे और भी भड़क गए और उसके साथ सरोवर के पास भी मारपीट किया। पीड़ित ने बताया कि  बाद में वे लोग थाना गए जहां पर उनसे आवेदन नहीं लिया गया। हालांकि इस बीच किसी ने मारपीट का वीडियो को वायरल कर दिया है। वही इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दो लोग आए थे लेकिन जब उनसे आवेदन मांगा गया तो वह लोग आवेदन दिए चले गए। आवेदन मिलते ही पर कार्रवाई की जाएगी।
 नोट- चम्पारण नीति वायरल वीडियो की सत्यता का दावा नही करता है।

 
 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post