नाई समाज की बैठक, कमिटी के गठन

बांका:चांदन  प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ट्राइसम भवन  में राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से अर्जुन ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के तमाम छोटे-बड़े सैलून संचालक सहित नाई समाज के लोगों ने भाग लिया।बैठक मे नाई जाति के आर्थिक और राजनैतिक उत्थान, दहेज प्रथा उन्मूलन,शराब बंदी, रेट चार्ट तथा साप्ताहिक बंदी सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी । राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष दशरथ ठाकुर की मौजूदगी उपस्थिति संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से कोरिया पंचायत के हेठ चांदन निवासी अर्जुन ठाकुर का मनोनयन किया गया । वहीं सचिव पद के लिए मनोज ठाकुर,कोषाध्यक्ष छोटू ठाकुर,उपसचिव संतोष ठाकुर तथा मिडिया प्रभारी के लिए पंकज ठाकुर को मनोनीत किया गया।इस मौके पर (राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष किशोर ठाकुर,राजेश ठाकुर,वकील ठाकुर,दिनेश ठाकुर,पंचानंद ठाकुर,चंदन ठाकुर व महेन्द्र ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post