बांका: सावन माह में कांवरिया पथ पर आर्केस्ट्रा में काम करने चांदन पहुंचे एक युवक की मोबाइल और दो हजार रु की छिनतई कर लेने का मामला थाना आया है । इस मामले मे पीड़ित ने तीन अज्ञात युवको के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए थाना में एक आवेदन दिया है । पीड़ित युवक बांका थाना क्षेत्र के कटहरा निवासी कांग्रेस कुमार ठाकुर के मोबाइल नं पर 9329546372 से एक युवक ने कांवरिया पथ पर सावन में आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए चांदन बुलाया । चांदन बाजार से आगे पांडेडीह पहुंच कर युवक द्वारा उक्त नंबर पर फोन किए जाने पर बाइक से एक युवक वहां पहुंचा और उसे सावन में एक साथ मिल कर काम करने की बातें कहते हुए गोड़ियारी की तरफ ले गया । रास्ते मे पड़ने वाले जंगल के पास आरोपी युवक ने फोन कर अपने दो अन्य साथियो को बुला लिया और युवक को खिंचकर जंगल की तरफ ले गया तथा उसकी मोबाइल व दो हजार रुपया निकाल कर फरार हो गया । इस संबंध मे थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया की मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आवेदन के साथ पीड़ित युवक ने आरोपी युवक का फोटो भी संलग्न किया है।जबकि उसका नाम औऱ पता उसे भी नही मालूम है।