बिजली की तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री पूरी तरह झुलसे

संग्रामपुर (मुंगेर) से पंकज सिंह की रिपोर्ट 

 मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के झिकुली पंचायत के अंतर्गत  झिकुली नदी पुल के बगल में लगे बिजली के ताड़ के चपेट में आ जाने से बिजली विभाग के मिस्त्री कमाल जिनका उम्र लगभग 50 वर्ष बताया जा रहा है जिनका घर रामपुर पंचायत के कोरजी जी गांव का रहने बाला बताया जा रहा है वह पूरी तरह से झुलस गया वहीं ग्रामीणों के द्वारा यह बताया गया कि बिजली खराब होने के कारण वह बिजली को ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ था जहां पर की 11, हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ जाने से उसे करंट लगा और करंट लगते ही वह गिर पड़ा वही गिरते हुए मिस्त्री को देख कर के ग्रामीणों ने आनन फानन स्थिति में संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर की प्राथमिक उपचार किया गया वहीं चिकित्सा प्रभारी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इनको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भागलपुर रेफर किया गया जहां पर की समाचार लिखे जाने तक इनका इलाज मायागंज हॉस्पिटल में चल रहा था

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post