चार शराबी गिरफ्तार
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया बाजार के सूईया रोड से कटोरिया पुलिस द्वारा एक ऑटो सवार चार शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार में थाना क्षेत्र के बीचकौड़ी गांव का कुंदन दास, कठौन गांव का धर्मेंद्र दास, सूईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदरी गांव का कुहका दास एवं पश्चिम बंगाल का हरिपुर निवासी धर्मेंद्र दास शामिल है। जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान पुलिस को ऑटो सवार चारों को देखकर शराब के नशे में होने का संदेह हुआ। रेफरल अस्पताल में चारों का मेडिकल जांच में शराब पीने की पृष्टि होने पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।