अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा के उपयोग पर प्राथमिकी दर्ज

 अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा के उपयोग पर प्राथमिकी दर्ज


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                    कटोरिया (बांका) अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने को लेकर ककवारा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता सुनील प्रसाद ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में कनीय अभियंता ने बताया कि गुप्त सूचना पर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के मानव बलों के साथ कटोरिया थाना क्षेत्र के पटवारा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान गांव के 14 गृहस्वामियों को अवैध रूप से बिजली पोल में टोका लगाकर विद्युत चोरी कर हुए पकड़ा गया। जिसमें शामिल गांव के दीपक कापरी, मिथिलेश राय व ओमप्रकाश ठाकुर से 6559 रुपए प्रति, सुबोध कुमार से 9543 रुपए, मुनिलाल ठाकुर से 21687 रुपए, भोला मंडल से 24796 रुपए, श्यामसुंदर मंडल से 24798 रुपए, उदेश्वर कापरी से 20650 रुपए, अनिरुद्ध चौधरी व निर्मला देवी 14495 रुपए प्रति, अनिल चौधरी से 10534 रुपए, विभाष मिश्रा व रजनी मिश्रा से 19613 रुपए प्रति एवं भोला मंडल से 19666 रुपए की वसूली की जानी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post