ट्रैक्टर पलटी मारकर दुर्घटनाग्रस्त
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के दुल्लीसार के पास शुक्रवार को एक ट्रैक्टर पलटी मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर में बांस को लोडकर अबरखा स्थित कांवरिया पथ में दुकान के निर्माण के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान क्षमता से अधिक लोड होने की वजह से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित होकर सड़क पर ट्रॉली पलटी मार दी। इस दुर्घटना में सुईया की ओर से आ रहा एक बाइक चालक बाल बाल बच गया। इधर घटना के बाद सड़क पर बिखरे बांस की वजह से जाम लग गया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बांस एवं ट्रॉली को सड़क से हटवाया गया।
