बांका:शुक्रवार को प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में उद्यान विभाग, बांका के द्वारा प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी परियोजना प्रबंधक,नाबार्ड किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ,सूरज कुमार पांडेय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के दौरान प्रखंड प्रमुख के द्वारा योजना पर प्रकाश डालते हुए कृषि कार्य में सूक्ष्म सिंचाई अपनाने सभी किसानों को प्रेरित किया गया। उपस्थित किसानों को जानकारी दी गयी कि किसान संगठित होकर ग्रुप में सूक्ष्म सिंचाई अपनाकर खेती कीजिए बोरिंग वाली योजना इस क्षेत्र के लिए काफी अच्छी योजना है। इस विधि को अपना कर लाभ उठा सकते है।उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलाने का प्रयास करें। किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष के द्वारा भी किसानों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने पर बल दिया गया। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सूरज कुमार के द्वारा सूक्ष्म सिंचाई योजना एवं सामुदायिक नलकूप योजना के साथ-साथ विभाग से जुड़े उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उनके द्वारा बताया गया बताया गया कि सिंचाई योजना का लाभ लेने वाले कृषकों को पानी के साथ साथ समय ,और श्रम की भी बचत होगी। इस विधि में कम लागत में अधिक उत्पादन होगा। इस मौके पर उपस्थित किसानों ने सूक्ष्म सिंचाई योजना का लाभ लेने के उत्सुक दिखे। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील कृषक अतुल कुमार , ग्राम घोंघा डाबर ने अपने खेत में अधिष्ठापित सूक्ष्म सिंचाई साधन के अनुभव को साझा करते हुए उसे होने वाले फायदे के बारे में किसानों को अवगत कराया। इस मौके सभी कृषि कर्मी एवं विभिन्न पंचायतों से आए हुए किसान उपस्थित रहे।